Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत, बारिश और आंधी के आसार

लखनऊ, 29 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.1 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बस्ती में 3.0 मिलीमीटर (मिमी), गोरखपुर में 2.1 मिमी, आजमगढ़ में 0.8 मिमी और झांसी में मामूली वर्षा दर्ज की गई।

राज्य में हमीरपुर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद लखीमपुर खीरी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना जताई है।

भाषा

जफर रवि कांत