Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

जम्मू कश्मीर के पुंछ में जंगल में भीषण आग, स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग ने आग पर काबू पाया

जम्मू, 29 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के ऊपरी इलाकों में जंगल में भीषण आग लग गई, लेकिन वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय निवासियों की मदद से इसपर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह आग मुगल रोड के किनारे लगी, जिससे वन क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा। आग की लपटें और घना धुआं पुंछ को शोपियां जिले से जोड़ने वाले इस ऐतिहासिक मार्ग के करीब फैल गया, जिससे यात्रियों के बीच दहशत फैल गई।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि मुगल रोड यातायात के लिए सुरक्षित है और किसी के हताहत होने या बड़ी बाधा उत्पन्न होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की टीम ने कई घंटों तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया और स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग को फैलने से रोकने के प्रयासों में सहयोग किया।

मौजूदा शुष्क मौसम की स्थिति को देखते हुए किसी भी नए प्रकोप को रोकने के लिए कर्मी प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश