Breaking News

अमृतसर में तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4Kg हेरोइन और 4 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार     |   कांग्रेस को तमिलनाडु, केरल में बहुमत मिलेगा, असम में आएंगी ज्यादा सीटें: खड़गे     |   जम्मू-श्रीनगर रूट पर 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव     |   महाराष्ट्र Govt ने 5% मुस्लिम कोटा खत्म करने के प्रस्ताव के खिलाफ याचिका पर जवाब दिया     |   इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने भारत के एनएसए अजीत डोभाल के साथ बैठक की     |  

उप्र : बहन को दो बोरा गेहूं देने से नाराज युवक ने की पिता की हत्या

बलिया (उप्र), 15 अप्रैल (भाषा) बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में अपनी बहन को दो बोरा गेहूं देने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने पिता की लाठी से प्रहार करके कथित तौर पर हत्या कर दी और मां को जख्मी कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि रसड़ा थाना क्षेत्र के नत्थूपुर गांव में बुधवार को 75 वर्षीय महेंद्र चौहान का शव पाया गया था और पास से ही चौहान की पत्नी शैला देवी (68) घायल अवस्था में मिली थी।

रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा शैला देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुप्ता के मुताबिक, महेंद्र चौहान ने अपनी बेटी को दो बोरा गेहूं दे दिया था, जिसका चौहान के बेटे पप्पू ने विरोध किया था। उन्होंने बताया कि दो दिन से चल रहे विवाद के दौरान मंगलवार को पप्पू ने अपने माता—पिता पर लाठी से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस वारदात में चौहान की मृत्यु हो गयी तथा शैला देवी गम्भीर रूप से घायल हो गयी।

गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा