Breaking News

अमृतसर में तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4Kg हेरोइन और 4 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार     |   कांग्रेस को तमिलनाडु, केरल में बहुमत मिलेगा, असम में आएंगी ज्यादा सीटें: खड़गे     |   जम्मू-श्रीनगर रूट पर 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव     |   महाराष्ट्र Govt ने 5% मुस्लिम कोटा खत्म करने के प्रस्ताव के खिलाफ याचिका पर जवाब दिया     |   इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने भारत के एनएसए अजीत डोभाल के साथ बैठक की     |  

मप्र : ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार को लेकर दो कांग्रेस पार्षदों पर मामला दर्ज

इंदौर (मध्यप्रदेश), 15 अप्रैल (भाषा) इंदौर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार करने वाली दो कांग्रेस पार्षदों पर बुधवार को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन के दौरान आठ अप्रैल को कांग्रेस की पार्षद फौजिया शेख अलीम ने इस्लामी मान्यताओं का हवाला देते हुए ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार कर दिया था। निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल होने वाली एक अन्य पार्षद रुबीना इकबाल खान ने भी फौजिया के इस रुख का समर्थन करते हुए राष्ट्रीय गीत गाने से मना कर दिया था।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि एक शिकायत पर जांच के बाद एमजी रोड पुलिस थाने में फौजिया और रुबीना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (अलग-अलग समुदायों के आपसी सद्भाव पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बीते दो दिनों में दोनों पार्षदों को पूछताछ के लिए तलब किया था और उनके बयान दर्ज किए गए थे।

सिंह ने बताया, 'मामला संज्ञेय पाए जाने पर हमने प्राथमिकी दर्ज की है और इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी है।'

भाषा हर्ष मनीषा

मनीषा