Breaking News

ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |   उत्तर प्रदेश: कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह का प्रमोशन हुआ, अब डीजी पद पर तैनात     |   कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच होर्मुज खोलने को अमेरिका ने मांगी वैश्विक मदद     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बारिश-ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया     |  

भाजपा के सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

पटना, 15 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली।

चौधरी इस पद पर आसीन होने वाले, भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शीर्ष नेता भी शामिल हुए। राज्य में सत्तारूढ़ राजग में भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड) और तीन अन्य पार्टियां शामिल हैं।

इनमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और चिराग पासवान, नीतीश कुमार और राजग के सभी विधायक शामिल थे।

नीतीश कुमार अब राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अपने मंत्रिमंडल को भंग कर दिया जिसमें चौधरी उपमुख्यमंत्री थे और उनके पास गृह मंत्रालय का महत्वपूर्ण प्रभार था।

चौधरी 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे शीर्ष पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधायक दल का नेता नामित किया गया। संसदीय बोर्ड ने चौहान को इस परिवर्तन के लिए ‘‘केंद्रीय पर्यवेक्षक’’ के रूप में नामित किया था।

भाषा

सुरभि मनीषा

मनीषा