Breaking News

ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |   उत्तर प्रदेश: कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह का प्रमोशन हुआ, अब डीजी पद पर तैनात     |   कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच होर्मुज खोलने को अमेरिका ने मांगी वैश्विक मदद     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बारिश-ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया     |  

विंबलडन की तैयारी टूर्नामेंट की मेजबानी भी करेगा इटली

रोम, 15 अप्रैल (एपी) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर की लोकप्रियता का प्रभाव उनके देश इटली की टेनिस पर भी स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है जो एटीपी फ़ाइनल और डेविस कप फ़ाइनल के बाद अब विंबलडन की तैयारी से जुड़े एक एटीपी टूर्नामेंट की भी मेजबानी करेगा।

यह टूर्नामेंट 2028 से घास के कोर्ट पर खेला जाएगा। इसका आयोजन मिलान के सैन सिरो स्टेडियम में किया जा सकता है। सिनर ने पिछले साल विंबलडन का खिताब जीता था।

इटली के टेनिस महासंघ के अध्यक्ष एंजेलो बिनाघी ने कहा कि उसने 250 स्तर के एटीपी टूर टूर्नामेंट के अधिकार खरीद लिए हैं। यह टूर्नामेंट 2028 से प्रत्येक साल जून में खेला जाएगा।

एपी

पंत

पंत