Breaking News

ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |   उत्तर प्रदेश: कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह का प्रमोशन हुआ, अब डीजी पद पर तैनात     |   कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच होर्मुज खोलने को अमेरिका ने मांगी वैश्विक मदद     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बारिश-ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया     |  

15 अप्रैल : छह गैर सरकारी बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) इतिहास के पन्नों में 15 अप्रैल की तारीख बेहद खास है। भारत में 1980 में इसी तारीख को छह गैर-सरकारी बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया। 1994 में इसी दिन भारत ने 124 अन्य देशों के साथ ‘जनरल एग्रीमेंट ऑफ ट्रेड एंड टैरिफ’ (जीएटीटी) पर हस्ताक्षर किए थे।

देश दुनिया के इतिहास में 15 अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1658 : धरमत की लड़ाई में औरंगजेब ने राजा जसवत सिंह को हराया। सिंह को दारा शिकोह और शाहजहां ने औरंगजेब से लड़ाई के लिए भेजा था।

1689 : फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1976 : भारत ने 15 साल में पहली बार बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की।

1980 : छह गैर-सरकारी बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया। इससे पहले भी कुछ बैंक इसी तरह राष्ट्रीयकृत किए गए थे।

1981 : पाकिस्तान एयरवेज के अगवा बोइंग 720 विमान को दो सप्ताह की कोशिशों के बाद सीरिया में छुड़ा लिया गया। इस विमान और इसमें सवार 147 लोगों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान सरकार को जेल में बंद 54 लोगों को छोड़ना पड़ा।

1994 : भारत ने 124 अन्य देशों के साथ ‘जनरल एग्रीमेंट ऑफ ट्रेड एंड टैरिफ’ (जीएटीटी) पर हस्ताक्षर किए।

2004 : फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक चिह्न पहनने पर पाबंदी लगा दी गई।

2010 : भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम।

2018 : अफगानिस्तान की जांच चौकी पर तालिबान के हमले में अफगान अर्द्धसैनिक बल के 11 सैनिक मारे गये।

2021 : ‘गगनयान’ मिशन में सहयोग के लिए भारत-फ्रांस ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसी दिन भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड दो लाख से अधिक मामले सामने आए और कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामले 1,40,74,564 हुए।

2023 : मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत, 29 घायल।

2025 : नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 40 लोग मारे गए।

भाषा मनीषा

मनीषा