Breaking News

ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |   उत्तर प्रदेश: कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह का प्रमोशन हुआ, अब डीजी पद पर तैनात     |   कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच होर्मुज खोलने को अमेरिका ने मांगी वैश्विक मदद     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बारिश-ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया     |  

ठाणे की एक महिला से फर्जी सरकारी अधिकारी बन व्यक्ति ने की 12.5 लाख रुपये की ठगी

ठाणे, 15 अप्रैल (भाषा) ठाणे की एक महिला से एक व्यक्ति ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बनकर कथित तौर पर उसके बेटे को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में प्रवेश दिलाने का वादा किया और 12.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिवा इलाके में महिला के ही आवास परिसर में रहने वाले आरोपी ने खुद को भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) का अधिकारी बताया और विभिन्न सरकारी विभागों में अपना मजबूत प्रभाव होने का दावा किया।

मुंब्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 45 वर्षीय महिला को आश्वस्त किया कि वह उसके बेटे का दाखिला आईआईटी मुंबई में करवा देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी बहाने उसने 2023 में समय-समय पर पीड़िता से 12,50,000 रुपये ले लिए।’’

लेकिन आरोपी का वादा पूरा नहीं होने और महिला द्वारा उससे सवाल किए जाने पर उसने टालमटोल भरे जवाब दिए।

महिला ने सप्ताह की शुरुआत में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और प्रतिरूपण के लिए संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

भाषा यासिर शोभना

शोभना