Breaking News

ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |   उत्तर प्रदेश: कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह का प्रमोशन हुआ, अब डीजी पद पर तैनात     |   कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच होर्मुज खोलने को अमेरिका ने मांगी वैश्विक मदद     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बारिश-ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया     |  

रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर 93.15 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 15 अप्रैल (भाषा) रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.15 पर पहुंच गया। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के फिर से शुरू होने की उम्मीदों के बीच घरेलू मद्रा को थोड़ा समर्थन मिला।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख ने भी रुपये को बल दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.19 पर खुला। शुरुआती कारोबार में चढ़कर 93.15 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 20 पैसे अधिक है।

रुपया सोमवार को 52 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.35 पर बंद हुआ था। बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.4 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 97.95 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सुबह के कारोबार में भारी उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स 1162.04 अंक या 1.51 प्रतिशत चढ़कर 78,009.61 अंक पर जबकि निफ्टी 348.65 अंक या 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,191.30 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.33 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,983.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका