Breaking News

ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |   उत्तर प्रदेश: कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह का प्रमोशन हुआ, अब डीजी पद पर तैनात     |   कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच होर्मुज खोलने को अमेरिका ने मांगी वैश्विक मदद     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बारिश-ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया     |  

दिल्ली के बुध विहार में झुग्गियों में आग लगने से एक दंपति और उनके दो साल के बच्चे की मौत

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के बुध विहार इलाके में स्थित मांगे राम पार्क के पास झुग्गियों में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से एक दंपति और उनके दो साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अनुसार, आग लगने की सूचना देर रात करीब एक बजकर 25 मिनट पर मिली, जिसके बाद सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में घना धुआं और आग की ऊंची लपटें देखी गईं।

दमकल कर्मियों ने घटनास्थल से तीन जले हुए शव बरामद किए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अपराध जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और घटना के कारणों व परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा गोला शोभना

शोभना