Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम है- 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी     |   भोपाल: बढ़ती गर्मी का असर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी का ऐलान     |   अमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका     |  

जम्मू में सड़क दुर्घटना में मध्य प्रदेश के रहने वाले दंपति की मौत

जम्मू, 14 अप्रैल (भाषा) जम्मू के पास एक मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई और उनका 12 वर्षीय बेटा घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी बालकृष्ण (45) और उनकी पत्नी अनीता (40) अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी गंग्याल बाईपास पर एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि गंग्याल के मॉडल टाउन में किराये के मकान में रह रहे दंपति की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि दंपति के बेटे को बचा लिया गया है और उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश