Breaking News

मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |   UP: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

‘आप’ ने व्हिप जारी कर अपने राज्यसभा सदस्यों को संसद के विशेष सत्र में उपस्थित रहने का निर्देश दिया

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को अपने सभी राज्यसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर 16 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया, जब सरकार महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन संबंधी विधेयक लाएगी।

‘आप’ ने अपने राज्यसभा सदस्यों को जारी व्हिप में कहा कि बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को सदन में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और मतदान होगा।

पार्टी ने कहा, “16.04.2026 से 18.04.2026 (तीन दिन) तक राज्यसभा में कुछ बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे उक्त तिथियों पर पूर्वाह्न 11.00 बजे से सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।”

राज्यसभा में ‘आप’ के 10 सदस्य हैं।

भाषा पारुल माधव

माधव