Breaking News

मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |   UP: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

दिल्ली सरकार ने 15 जून तक पद्म पुरस्कारों के लिए नामों की अनुशंसा करने का निर्देश दिया

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) दिल्ली सरकार ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पद्म पुरस्कारों के लिए योग्य और कम ज्ञात उम्मीदवारों की पहचान करके 15 जून तक नामों की अनुशंसा करें, ताकि 2027 के गणतंत्र दिवस पर पुरस्कारों की घोषणा की जा सके।

यह निर्देश गृह मंत्रालय की ओर से 12 मार्च को भेजे गए एक पत्र के बाद दिया गया है। मंत्रालय के पत्र में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे।

मंत्रालय ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों के दौरान यह देखा गया है कि अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले कुछ प्रतिभाशाली व्यक्तियों के नाम पर विचार नहीं किया जाता।”

दिल्ली सरकार 15 जून तक प्राप्त नामांकन के आधार पर आगे की प्रक्रिया करेगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप