Breaking News

मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |   UP: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

लंदन में कार्यक्रम में श्रेया घोषाल ने दिवंगत आशा भोसले को सुरों से दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) गायिका श्रेया घोषाल ने लंदन में अपने कार्यक्रम के दौरान दिग्गज आशा भोसले को उनके मशहूर गीत ‘‘दम मारो दम’’ और ‘‘दो लफ्जों की है दिल की कहानी’’ प्रस्तुत कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

आशा भोसले का रविवार सुबह 92 वर्ष की आयु में ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें छाती में संक्रमण और थकान के बाद शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घोषाल ने रविवार को लंदन के 'ओ2 एरिना' में प्रस्तुति दीं। अपने प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भोसले को याद करते हुए उनके गीत गाए।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में घोषाल को बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों के सामने प्रस्तुति देते हुए देखा जा सकता है, जहां श्रोता भी उनके साथ गुनगुनाते नजर आए। गाना शुरू करने से पहले उन्होंने कहा, ‘‘आशा ताई, क्या आप हमें सुन रही हैं?’’

आशा भोसले ने अपने आठ दशकों से अधिक लंबे करियर में 20 भाषाओं में 12,000 से अधिक गीत रिकॉर्ड किए। उन्हें वर्ष 2000 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने ‘‘ये मेरा दिल’’, ‘‘रंगीला रे’’ और ‘‘दिल चीज क्या है’’ जैसे कई यादगार गीतों को अपनी आवाज दी, जो आज भी श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हैं।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत