Breaking News

मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |   UP: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

गुरुग्राम: सोसाइटी के पीछे की जमीन पर जमा कचरे में आग लगी, आसपास की झुग्गी-झोपड़ियां प्रभावित हुईं

गुरुग्राम, 13 अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम सेक्टर 50 इलाके में स्थित निर्वाणा कंट्री सोसाइटी में सोमवार को उस समय दहशत फैल गई जब सोसाइटी के पीछे खाली पड़ी जमीन पर पड़े कचरे और कबाड़ के ढेर में अचानक आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग तेजी से फैल गई और आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों तक पहुंच गई, जिससे एक घर प्रभावित हुआ और एक ऑटो-रिक्शा में भी आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पिछले सप्ताह से राज्य के दमकलकर्मियों की हड़ताल के चलते, सड़क निर्माण विभाग, पुलिस, नागरिक सुरक्षा और निजी दमकलकर्मियों के कर्मचारियों ने, जिनमें डीएलएफ के कर्मचारी भी शामिल थे, आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे कूड़े-कचरे में आग लग गई। कई कबाड़ इकट्ठा करने वालों ने पास में ही अपनी झुग्गियां बना रखी थीं, जिनमें आग लग गई। आग की लपटें कई फीट ऊंची उठीं और दूर-दूर तक घना धुआं दिखाई दे रहा था, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई।

दमकल गाड़ियां लगभग आधे घंटे बाद पहुंचीं, लेकिन तब तक आग आसपास की झुग्गियों और एक पड़ोसी घर में फैल चुकी थी। बचाव दल ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

भाषा तान्या माधव

माधव