Breaking News

मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |   UP: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

ताजा सौदों की लिवाली से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 365.15 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 6.70 रुपये यानी 1.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 365.15 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 194 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश