Breaking News

मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |   UP: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

हाजीपुर, किशनगंज सिविल अदालत को बम की धमकी वाले फर्जी ईमेल मिले

हाजीपुर, 13 अप्रैल (भाषा) बिहार के हाजीपुर और किशनगंज की सिविल अदालतों को सोमवार को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली जो बाद में झूठी निकली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हाजीपुर सदर के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'हाजीपुर सिविल अदालत के अधिकारियों को सुबह करीब 11 बजे बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला। पुलिस ने परिसर की गहन तलाशी ली।'

उन्होंने बताया कि बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाली टीम (बीडीडीएस) और खोजी कुत्तों की टीम को तुरंत अदालत परिसर में भेजा गया लेकिन कोई वास्तविक खतरा नहीं पाया गया।

कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

किशनगंज एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार सिंह ने कहा, 'हमें अदालत के अधिकारियों से बम की धमकी वाले ईमेल के बारे में सूचना मिली थी। हमने अपने सुरक्षा मानकों के अनुसार परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए बीडीडीएस और खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया था।'

उन्होंने कहा कि धमकी झूठी निकली लेकिन पुलिस इस संबंध में अन्य कानूनी कार्रवाई करेगी।

भाषा तान्या नरेश

नरेश