Breaking News

मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |   UP: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

स्टार एयर 25 अप्रैल से मुंद्रा के लिए शुरू करेगी उड़ानें

मुंबई, 13 अप्रैल (भाषा) क्षेत्रीय एयरलाइन स्टार एयर ने 25 अप्रैल से गुजरात के बंदरगाह शहर मुंद्रा के लिए 38 साप्ताहिक सीधी उड़ानें शुरू करने की सोमवार को घोषणा की।

स्टार एयर ने कहा कि पश्चिमी एवं उत्तरी भारत के छह प्रमुख शहरों से मुंद्रा के लिए उड़ानें शुरू होने से हर महीने 17,000 से अधिक अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र में हवाई संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

नई सेवाओं के तहत मुंद्रा को मुंबई, हिंडन (गाजियाबाद), मोपा (गोवा) और सूरत से सीधे जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, कोल्हापुर और भुज से भी 16 साप्ताहिक उड़ानें संचालित की जाएंगी।

एयरलाइन इन उड़ान मार्गों पर अपने एम्ब्रेयर ई175 विमानों का उपयोग करेगी, जिनमें बिजनेस और इकॉनमी दोनों श्रेणियां उपलब्ध हैं।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिमरन सिंह तिवाना ने कहा कि यह विस्तार क्षेत्रीय हवाई यात्रा में नए अवसर पैदा करेगा और उद्योगों एवं कारोबार को मजबूती देगा।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय