Breaking News

मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |   UP: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारगम की कीमत 53 रुपये की गिरावट के साथ 10,713 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के मई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 53 रुपये यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,713 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 56,340 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश