Breaking News

मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |   UP: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

कमजोर हाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 44 रुपये की गिरावट के साथ 13,082 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के मई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 44 रुपये या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,082 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 22,210 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश