Breaking News

मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |   UP: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

पूर्वांकरा की चौथी तिमाही में बिक्री बुकिंग तीन गुना होकर 3,547 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी पूर्वांकरा लिमिटेड की आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग के कारण वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में बिक्री बुकिंग लगभग तीन गुना होकर 3,547 करोड़ रुपये हो गई।

पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में पुरवांकरा लिमिटेड की बिक्री बुकिंग 1,225 करोड़ रुपये थी।

शेयर बाजार को दी सूचना में पूर्वांकरा लिमिटेड ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसकी कुल बिक्री बुकिंग 55 प्रतिशत बढ़कर 7,407 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 4,783 करोड़ रुपये थी।

बाजार परिदृश्य पर कंपनी ने कहा, “हाल के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी है, लेकिन इसका भारतीय आवास क्षेत्र पर असर सीमित है। इन घटनाओं का संभावित प्रभाव उनके समय और तीव्रता पर निर्भर करेगा, खासकर ऊर्जा कीमतों जैसे कारकों के माध्यम से।”

भाषा राजेश राजेश योगेश अजय

अजय

अजय