Breaking News

मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |   UP: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

आरबीआई ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के सार्वभौमिक बैंक लाइसेंस के आवेदन को खारिज किया

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सोमवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सार्वभौमिक बैंक के लिए उसके आवेदन को खारिज कर दिया है और उसे विविध कर्ज पोर्टफोलियो प्रदर्शित करने के बाद फिर से आवेदन करने की सलाह दी है।

उज्जीवन एसएफबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि रिजर्व बैंक ने बैंक द्वारा अपने ऋण पोर्टफोलियो के विविधीकरण के लिए किए गए हाल के प्रयासों पर ध्यान दिया है।

बैंक के अनुसार, ‘‘हालांकि, उनका मानना ​​था कि इस क्षेत्र में और सुधार की गुंजाइश है। इसलिए, आरबीआई ने उपरोक्त आवेदन वापस कर दिया है और बैंक को विविध ऋण पोर्टफोलियो प्रदर्शित करने के बाद पुनः आवेदन करने पर विचार करने की सलाह दी है।’’

उज्जीवन एसएफबी ने फरवरी, 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक को सार्वभौमिक बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन देने की घोषणा की थी।

भाषा रमण अजय

अजय