Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याणी सिटी में रोड शो किया     |   मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |  

वाघ बकरी ने तुषार त्रिपाठी को पदोन्नत कर सीईओ बनाया

मुंबई, 13 अप्रैल (भाषा) वाघ बकरी टी ग्रुप ने तुषार त्रिपाठी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के बयान के अनुसार, त्रिपाठी इससे पहले मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में संयंत्र, संचालन और परियोजनाओं का नेतृत्व कर रहे थे और वह पिछले 17 वर्षों से समूह से जुड़े हुए हैं।

त्रिपाठी ने अपनी पदोन्नति पर कहा, ‘‘वाघ बकरी में यह जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। समूह की यात्रा में योगदान देना मेरे लिए सौभाग्य रहा है और मैं अपनी टीम के साथ मिलकर नवाचार को मजबूत करने, कार्यकुशलता बढ़ाने तथा सभी हितधारकों के लिए स्थायी मूल्य सृजित करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

भाषा योगेश अजय

अजय