Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याणी सिटी में रोड शो किया     |   मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |  

मध्यप्रदेश : जादू-टोने के शक में 28 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश), 13 अप्रैल (भाषा) इंदौर में जादू-टोने के संदेह में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रीकृष्ण लालचंदानी ने संवाददाताओं को बताया कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को एक खाली मैदान में कृष्ण कुमार अहिरवार उर्फ गोलू (28) का शव मिला था।

डीसीपी ने बताया कि शव की पहचान छिपाने के लिए अहिरवार के चेहरे को ईंट-पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया गया था।

लालचंदानी ने बताया कि पुलिस को मौके पर की-पैड वाले दो मोबाइल फोन मिले थे जिनमें सिम कार्ड नहीं थे।

उन्होंने बताया कि इन उपकरणों के तकनीकी विश्लेषण के बाद मिले सबूतों के आधार पर राज्य के अलग-अलग हिस्सों से तीन मिस्त्रियों-विकास कोसे (28), कृष्णा भिड़े (22) और भूरा उर्फ भूरिया हरवाल (30) को गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी ने बताया,‘‘मुख्य आरोपी कोसे को संदेह था कि अहिरवार ने उस पर जादू-टोना कर रखा है। इस कारण वह अहिरवार से बार-बार पूछताछ करता था। विवाद बढ़ने पर कोसे ने अपने दो साथियों की मदद से ईंट-पत्थरों से हमला करके अहिरवार की हत्या कर दी।’’

लालचंदानी ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा हर्ष

राजकुमार

राजकुमार