Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याणी सिटी में रोड शो किया     |   मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |  

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 763 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आमदनी बढ़ने के कारण वित्त वर्ष-2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ 10.4 प्रतिशत बढ़कर 763.4 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी को 691.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 19.5 प्रतिशत बढ़कर 1,517.1 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 1,269.1 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 24.4 प्रतिशत बढ़कर 3,298.6 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 2,650.6 करोड़ रुपये था।

इसी अवधि में परिचालन से आय बढ़कर 5,764.6 करोड़ रुपये हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 4,682.8 करोड़ रुपये थी।

भाषा योगेश अजय

अजय