Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याणी सिटी में रोड शो किया     |   मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |  

असम: 'बिना वैध दस्तावेजों' के भारत में प्रवेश करने पर चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

गुवाहाटी, 13 अप्रैल (भाषा) बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करने के आरोप में गुवाहाटी में एक नाबालिग सहित चार संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उनकी कथित तौर पर मदद करने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार शाम को इन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। मदद करने वाला व्यक्ति बारपेटा जिले का रहने वाला है और पेशे से टैक्सी चालक है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक फिलहाल दिसपुर पुलिस थाने में हैं और वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें वहीं रखा जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि मदद करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश