Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याणी सिटी में रोड शो किया     |   मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |  

बलिया में नाबालिग बेटी से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बलिया (उप्र), 13 अप्रैल (भाषा) बलिया के सुखपुरा थानाक्षेत्र में अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने को लेकर 60 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सुखपुरा थानाक्षेत्र की लड़की 11 अप्रैल की रात घर पर सो रही थी, तभी उसके पिता विजय राम ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया ।

सुखपुरा के थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर रविवार को विजय राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने विजय राम को सोमवार को गिरफ्तार कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल भेज दिया ।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार