Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ     |   WB: ‘सरकारी नौकरी में बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   WB: ‘स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   बंगाल चुनाव: ‘TMC सिंडिकेट को हराना ही होगा’, बैरकपुर रैली में बोले पीएम मोदी     |  

केरल विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत 79.63 रहा, आंकड़ें जारी करने में देरी नहीं हुई: सीईओ

तिरुवनंतपुरम, 13 अप्रैल (भाषा) केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रतन यू. केलकर ने सोमवार को कहा कि नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 79.63 प्रतिशत रहा। केलकर ने विस्तृत मतदान डेटा जारी करने में देरी से संबंधित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 79.63 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है, जिसमें ईवीएम के जरिये डाले गए वोट, डाक मतपत्रों के जरिये हुआ मतदान और घर पर हुआ मतदान शामिल हैं, लेकिन सेवा वोट इसमें शामिल नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि यह विधानसभा चुनावों के लिए अस्थायी मतदान प्रतिशत है, और सेवा वोट जोड़ने के बाद इसमें संशोधन हो सकता है।

आंकड़े जारी करने के समय को लेकर हुईं आलोचनाओं को खारिज करते हुए केलकर ने कहा कि इसमें कोई अनुचित देरी नहीं हुई और आयोग ने “अधिकतम संभावित गति” से कार्य करते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित की।

उन्होंने कहा कि 140 निर्वाचन क्षेत्रों में 3.78 लाख डाक मतपत्रों का संग्रहण और सत्यापन एक बड़ा कार्य था और सामान्यत: मतदान दिवस के बाद इसमें कम से कम तीन दिन लगते हैं।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश