Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ     |   WB: ‘सरकारी नौकरी में बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   WB: ‘स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   बंगाल चुनाव: ‘TMC सिंडिकेट को हराना ही होगा’, बैरकपुर रैली में बोले पीएम मोदी     |  

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति समर्थन व्यक्त किया

गंगटोक, 13 अप्रैल (भाषा) सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और कहा कि एक देश की असली प्रगति उसकी महिलाओं के सशक्तीकरण में निहित है।

उन्होंने देशभर में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण अधिनियम) की सराहना की।

तमांग ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, “सिक्किम सरकार और यहां के लोगों की ओर से हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति दिल से समर्थन, सराहना और आभार के व्यक्त करते हैं, जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की ऐतिहासिक पहल की। यह 21वीं सदी का एक परिवर्तनकारी कदम है, जो पूरे देश में महिलाओं के सशक्तीकरण को समर्पित है।'

उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल से संसद में शुरू होने वाली विशेष चर्चा भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप