Breaking News

WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |   दिल्ली: संजय दत्त विवादित सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ मामले में NCW के समक्ष पेश     |   दिल्ली: कोर्ट ने IRS की बेटी के हत्या के आरोपी को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा     |   गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के DGP का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया     |   BJP ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर से उमर खालिद समर्थन कार्यक्रम रद्द करने की मांग की     |  

झारखंड : रांची में पेड़ से लटके मिले व्यक्ति और उसकी साली के शव

रांची, 13 अप्रैल (भाषा) झारखंड के रांची जिले में सोमवार को एक व्यक्ति और उसकी साली के शव पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जीजा-साली के बीच अवैध संबंध थे, जिसे लेकर उनके परिजन नाराज थे और इसी के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली।

अधिकारी के मुताबिक, व्यक्ति (32) परिवार के साथ अपनी 19 वर्षीय साली की शादी में शामिल होने के लिए उसके घर आया था, जिसके बाद यह घटना घटी।

बुंडू पुलिस थाने के प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि व्यक्ति और उसकी साली के शव मंझितोली में पगला बाबा मैदान के पास एक पेड़ से लटके हुए मिले। उन्होंने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा रवि कांत रवि कांत पारुल

पारुल