Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

ओडिशा : मलकानगिरी जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला

मलकानगिरी, 13 अप्रैल (भाषा) ओडिशा में सोमवार को मलकानगिरी जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करा कर वहां गहन तलाशी ली। हालांकि, इस दौरान परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं बरामद हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलकानगिरी जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन इस दौरान कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा, “पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।”

पुलिस ने कहा कि हाल के दिनों में ओडिशा की कई अदालतों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए हैं।

भाषा पारुल नरेश

नरेश