Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

अदिवी शेष अभिनीत फिल्म ‘‘डकैत: एक प्रेम कथा’’ ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) अदिवी शेष अभिनीत फिल्म ‘‘डकैत: एक प्रेम कथा’’ ने अपने पहले सप्ताहांत में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

इस फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। उन्होंने शेष के साथ मिलकर पटकथा भी लिखी है। फिल्म में शेष के अलावा मृणाल ठाकुर और फिल्म निर्माता-अभिनेता अनुराग कश्यप भी हैं।

शेनिल देव इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शेष अभिनीत यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई और इसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15 करोड़ रुपये कमाए।

वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अब तक की कमाई 40 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

‘‘डकैत’’ एक ऐसे गुस्सैल अपराधी व्यक्ति की कहानी है जो धोखा देने वाली अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है।

फिल्म का निर्माण सुप्रिया यारलागड्डा ने किया है।

इस फिल्म में प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और ज़ैन मैरी खान भी अहम भूमिकाओं में हैं तथा इसे हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक साथ रिलीज़ किया गया है।

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत