Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

कार में शराब पीने का विरोध करने पर ब्रिगेडियर व उनके बेटे पर हमला

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत एन्क्लेव इलाके में कार में शराब पीने का विरोध करने पर भारतीय सेना के एक सेवारत ब्रिगेडियर और उनके बेटे पर कुछ लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह मामला शनिवार का है। सैन्य अधिकारी ने खड़ी कार के अंदर दो लोगों द्वारा शराब पीने पर आपत्ति जताई जिसके बाद बहस शुरू हुई।

सूत्रों के अनुसार, आपत्ति जताने के बाद कुछ लोग मौके पर कथित तौर पर जमा हो गए और उन्होंने ब्रिगेडियर तथा उनके बेटे पर हमला कर दिया।

इस बीच, कथित घटना पर भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, 'भारतीय सेना ने मामले का गंभीर संज्ञान लिया है। सेना पुलिस के एक दल को अधिकारी की सहायता के लिए भेजा गया है। दिल्ली पुलिस से त्वरित जांच और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के लिए संपर्क किया गया है।”

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत