Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

शिवाजी पार्क में आशा भोसले के अंतिम संस्कार के लिए व्यापक इंतजाम

(फोटो सहित)

मुंबई, 13 अप्रैल (भाषा) मशहूर गायिका आशा भोसले के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार को व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

आशा भोसले का रविवार सुबह 92 वर्ष की आयु में ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे निर्धारित है। सुबह से ही भोसले के मित्र, परिवार और फिल्म उद्योग से जुड़े लोग उनके लोअर परेल स्थित आवास ‘कासा ग्रांडे’ में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे।

सफेद और पीले फूलों से सजी और गायिका की तस्वीर लगी एक गाड़ी, उनके पार्थिव शरीर को उनके लोअर परेल स्थित आवास से लगभग पांच किलोमीटर दूर दादर के शिवाजी पार्क तक ले जाएगी।

लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए शिवाजी पार्क के चारों ओर अवरोधक लगाए गए हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारी अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए, ताकि सभी रस्में सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

आशा भोसले के लोकप्रिय गीतों में ‘अभी न जाओ छोड़ कर’, ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दिल चीज क्या है’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दुनिया में लोगों को’ और ‘जरा सा झूम लूं मैं’ जैसे गाने शामिल हैं। उन्हें पद्म विभूषण, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार सहित कई अन्य संगीत सम्मानों से नवाजा गया।

भाषा आशीष नरेश

नरेश