Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

कर्नाटक में हाथी का बच्चा 20 फुट गहरे कुएं में गिरा, बचाव अभियान जारी

मंगलुरु (कर्नाटक), 13 अप्रैल (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले में हाथी का बच्चा 20 फुट गहरे कुएं में गिर गया जिसके बाद उसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी घाट में सुलिया तालुक की संपाजे रेंज कुएं में गिरा हाथी का बच्चा स्वस्थ और सचेत दिख रहा है जिससे उसके सुरक्षित बचाये जाने की उम्मीद है।

वन अधिकारी मंजूनाथ के मुताबिक रेंज के वन अधिकारी के नेतृत्व में वन कर्मियों की एक 10 सदस्यीय टीम को सुबह से ही बचाव अभियान में लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि हाथी के बच्चे को बाहर निकालने के लिए कुएं के आसपास खुदाई करने और मिट्टी का एक ढलानदार रैंप तैयार करने के लिए दो मशीनें लगाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि उसे बिना चोटिल किए सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

भाषा सं राजेंद्र

राजकुमार

राजकुमार