Breaking News

कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति के लिए 6 मई के आसपास दिल्ली आ सकते हैं CM सिद्धारमैया     |   कर्नाटक: मंत्री सतीश और मंत्री महादेवप्पा ने खड़गे से की मुलाकात, राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों पर की चर्चा     |   इंडोनेशिया के जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा, 4 की मौत, कई घायल     |   फिर पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, 48 घंटे में तीसरा दौरा     |   अमेरिकी अधिकारी ने बताया ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से नाखुश हैं     |  

सीएबी ने जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स को बंगाल प्रो टी20 लीग का साझेदार बनाया

कोलकाता, 13 अप्रैल (भाषा) बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बंगाल प्रो टी20 लीग के वाणिज्यिक, विपणन और संचालन भागीदार के रूप में जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ तीन साल का अनुबंध किया है।

बंगाल प्रो टी20 लीग की शुरुआत 2024 में हुई थी और इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में जिला आधारित फ्रेंचाइजी टीमें हैं। यह लीग हर साल जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाती है।

जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ साझेदारी की घोषणा तीसरे सत्र को शुरू करने के लिए आयोजित किए गए समारोह के दौरान की गई, जिसमें सीएबी अध्यक्ष सौरव गांगुली, क्रिकेट संघ के अन्य सीनियर अधिकारियों के अलावा झूलन गोस्वामी, मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह जैसे क्रिकेटर भी उपस्थित थे।

भाषा

पंत मोना

मोना