Breaking News

कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति के लिए 6 मई के आसपास दिल्ली आ सकते हैं CM सिद्धारमैया     |   कर्नाटक: मंत्री सतीश और मंत्री महादेवप्पा ने खड़गे से की मुलाकात, राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों पर की चर्चा     |   इंडोनेशिया के जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा, 4 की मौत, कई घायल     |   फिर पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, 48 घंटे में तीसरा दौरा     |   अमेरिकी अधिकारी ने बताया ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से नाखुश हैं     |  

ओला इलेक्ट्रिक ने पेश किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार को 5.2 किलोवाट-घंटा बैटरी वाले नए मॉडल 'एस1 एक्स प्लस' को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए मॉडल में कंपनी की स्वदेशी रूप से विकसित ‘4680 भारत सेल’ का इस्तेमाल किया गया है। स्कूटर में 11 किलोवाट की मिड-ड्राइव मोटर और इंटिग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट भी दी गई है।

बयान, यह स्कूटर एक बार रिचार्ज होने पर 320 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 125 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है।

यह मॉडल ओला इलेक्ट्रिक के जेन-3 एस1 पोर्टफोलियो का हिस्सा है। कंपनी पहले से रोडस्टर शृंखला की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें भी पेश कर रही है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय