Breaking News

कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति के लिए 6 मई के आसपास दिल्ली आ सकते हैं CM सिद्धारमैया     |   कर्नाटक: मंत्री सतीश और मंत्री महादेवप्पा ने खड़गे से की मुलाकात, राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों पर की चर्चा     |   इंडोनेशिया के जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा, 4 की मौत, कई घायल     |   फिर पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, 48 घंटे में तीसरा दौरा     |   अमेरिकी अधिकारी ने बताया ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से नाखुश हैं     |  

असम में उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ के घर के पास गोलीबारी

डिब्रूगढ़, 13 अप्रैल (भाषा) असम के डिब्रूगढ़ जिले में उग्रवादी समूह उल्फा (आई) के प्रमुख परेश बरुआ के पैतृक आवास के पास गोलियां चलाई गईं। बरुआ के परिजनों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बरुआ के भाई बिमल बरुआ ने दावा किया कि जेराई गांव स्थित घर के पास आधी रात के बाद गोली चलने की आवाज सुनी गई, लेकिन सीसीटीवी में कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हुआ।

बरुआ ने आरोप लगाया कि किसी ने इस तरह की हरकत करके कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी चबुरा पुलिस थाने को दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

यह घटना परेश बरुआ के पूर्व करीबी सहयोगी अरुणोदय दोहोतिया की वापसी के कुछ ही दिनों बाद घटी। अरुणोदय को 'अरुणोदय असम' के नाम से भी जाना जाता है।

दोहोतिया ने कुछ महीने पहले आत्मसमर्पण कर दिया था और वह दो दिन पहले म्यांमा के उग्रवादी शिविरों से उसी इलाके में अपने आवास पर लौटा था।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा