Breaking News

कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति के लिए 6 मई के आसपास दिल्ली आ सकते हैं CM सिद्धारमैया     |   कर्नाटक: मंत्री सतीश और मंत्री महादेवप्पा ने खड़गे से की मुलाकात, राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों पर की चर्चा     |   इंडोनेशिया के जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा, 4 की मौत, कई घायल     |   फिर पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, 48 घंटे में तीसरा दौरा     |   अमेरिकी अधिकारी ने बताया ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से नाखुश हैं     |  

सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का 1,105 करोड़ रुपये का आईपीओ 17 अप्रैल को खुलेगा

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने अपने 1,105 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 99 से 100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

ट्रस्ट ने सोमवार को बयान में कहा कि यह निर्गम 17 अप्रैल को खुलेगा और 21 अप्रैल को बंद होगा।

इस निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल एसआरपीएल रोड्स प्राइवेट लिमिटेड तथा कुछ चिन्हित विशेष इकाइयों (एसपीवी) त्रिशूर एक्सप्रेसवे लिमिटेड, जोरबाट शिलांग एक्सप्रेसवे लिमिटेड, ढोला इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और दिबांग इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की प्रतिभूतियों के आंशिक या पूर्ण अधिग्रहण तथा सामान्य प्रयोजनों के लिए किया जाएगा।

सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (ट्रस्ट) परिवहन क्षेत्र पर केंद्रित अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) है। इसे देश में सड़कों सहित परिवहन अवसंरचना परिसंपत्तियों के खंड का अधिग्रहण, प्रबंधन एवं निवेश करने के लिए स्थापित किया गया है।

भाषा निहारिका अजय

अजय