Breaking News

कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति के लिए 6 मई के आसपास दिल्ली आ सकते हैं CM सिद्धारमैया     |   कर्नाटक: मंत्री सतीश और मंत्री महादेवप्पा ने खड़गे से की मुलाकात, राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों पर की चर्चा     |   इंडोनेशिया के जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा, 4 की मौत, कई घायल     |   फिर पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, 48 घंटे में तीसरा दौरा     |   अमेरिकी अधिकारी ने बताया ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से नाखुश हैं     |  

दिल्ली : द्वारका की रिहायशी इमारत में आग लगी, तीन लोगों को निकाला गया

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में द्वारका के सेक्टर पांच इलाके में स्थित आठ मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद सोमवार सुबह तीन लोगों को वहां से निकाला गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह सात बजकर 33 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिलों से एक परिवार के तीन लोगों को निकाला गया जिनकी पहचान पी.सेनगुप्ता (65), एसएस सेनगुप्ता (60) और गौरव सेनगुप्ता (22) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि इमारत की चिमनी शाफ्ट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

अधिकारी ने कहा, 'दूसरी मंजिल पर स्थित शाफ्ट में बिजली की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने का संदेह है और आग सातवीं मंजिल तक फैल गई।'

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घरेलू सामान के नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

भाषा नोमान

नोमान मनीषा

मनीषा