नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
दि29 मोदी महिलाएं
महिला आरक्षण कानून अतीत की परिकल्पनाओं को साकार करेगा, भविष्य के संकल्पों को पूरा करेगा : मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि संसद उस समय ‘‘नया इतिहास’’ रचेगी, जब 2029 में लागू करने के लिए इस सप्ताह महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन किया जाएगा।
दि22 न्यायालय लालू प्राथमिकी
न्यायालय का लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी और आरोपपत्र रद्द करने से इनकार
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े जमीन के बदले नौकरी के मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी को सोमवार को रद्द करने से इनकार कर दिया।
दि27 न्यायालय असम खेड़ा
असम सरकार ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर की
नयी दिल्ली: असम सरकार ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है, जिसमें मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी पर आरोप लगाने के मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक सप्ताह की अस्थायी अग्रिम जमानत दी गई थी।
प्रादे3 आशा भोसले अंतिम संस्कार
मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार
मुंबई: दिग्गज गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
प्रादे42 बंगाल चुनाव शाह रैली
पश्चिम बंगाल बमों का जवाब वोटों से देगा, बनेगी डबल इंजन वाली सरकार: शाह
मयूरेश्वर (पश्चिम बंगाल): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता बमों का जवाब वोटों से देगी और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘डबल इंजन’ वाली सरकार बनेगी।
वि2 अमेरिका ईरान तेल कीमत
ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी की अमेरिकी घोषणा के बाद तेल की कीमतों में उछाल
न्यूयॉर्क: अमेरिका द्वारा सोमवार से ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू करने की घोषणा के बाद बाजार में शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में तेजी आई।
वि8 अमेरिका ईरान रिपोर्ट
वेंस के नेतृत्व में बातचीत ने ईरान के साथ सद्भाव का माहौल बनाया : खबर
वाशिंगटन, ईरान के साथ शांति के लिए अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे डी वेंस की अगुवाई में हुई बातचीत भले ही नाकाम रही हो, लेकिन 21 घंटे तक हुई वार्ता से तेहरान में नए नेतृत्व के साथ सद्भाव का माहौल बनाने में मदद मिली है।
वि11 द.अफ्रीका आशा श्रद्धांजलि
प्रवासी प्रशंसकों ने दक्षिण अफ्रीका में आशा भोसले की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति को याद किया
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के संगीत प्रेमियों ने मशहूर गायिका आशा भोसले को रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और अक्टूबर 2016 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित उनके संगीत कार्यक्रम को याद किया।
अर्थ9 भारत ईरानी तेल
ईरानी कच्चे तेल की भारत में सात साल बाद वापसी, प्रमुख बंदरगाहों पर पहुंचे टैंकर
नयी दिल्ली: ईरानी कच्चा तेल लेकर आए दो बड़े टैंकर भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी तट के बंदरगाहों पर पहुंच गए हैं जो लगभग सात वर्ष में ऐसी पहली आपूर्ति है। जहाज-ट्रैकिंग विवरण से यह जानकारी मिली।
अर्थ6 एनसीएलएटी वेदांता अदाणी
एनसीएलएटी ने जेएएल के लिए अदाणी की बोली चयन के खिलाफ वेदांता की याचिका पर सुनवाई स्थगित की
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने खनन कंपनी वेदांता समूह की कर्जग्रस्त जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज की बोली के चयन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को स्थगित कर दी।
खेल11 खेल फॉर्मूला वन भारत
फॉर्मूला वन की 2027 में भारत में वापसी होगी: खेल मंत्री मांडविया
नयी दिल्ली: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि 2027 में भारत में फॉर्मूला वन रेस की वापसी होगी।
खेल9 खेल गोल्फ आईजीपीएल
आईजीपीएल की टीम प्रतियोगिता में फीनिक्स हैदराबाद ने जीत हासिल की
पोर्ट लुई (मॉरीशस): सचिन बैसोया की अगुवाई वाली फीनिक्स हैदराबाद ने यहां लिएंडर पेस की मेजबानी में आयोजित आईजीपीएल इनविटेशनल 2026 मॉरीशस गोल्फ टूर्नामेंट में टीम प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
भाषा यासिर मनीषा
मनीषा