Breaking News

कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति के लिए 6 मई के आसपास दिल्ली आ सकते हैं CM सिद्धारमैया     |   कर्नाटक: मंत्री सतीश और मंत्री महादेवप्पा ने खड़गे से की मुलाकात, राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों पर की चर्चा     |   इंडोनेशिया के जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा, 4 की मौत, कई घायल     |   फिर पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, 48 घंटे में तीसरा दौरा     |   अमेरिकी अधिकारी ने बताया ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से नाखुश हैं     |  

मुर्मू ने गुजरात में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर सोमवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

पुलिस ने बताया कि गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह घटना लखतर-विरमगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1.30 बजे उस समय घटी, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

भाषा अमित वैभव

वैभव