Breaking News

कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति के लिए 6 मई के आसपास दिल्ली आ सकते हैं CM सिद्धारमैया     |   कर्नाटक: मंत्री सतीश और मंत्री महादेवप्पा ने खड़गे से की मुलाकात, राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों पर की चर्चा     |   इंडोनेशिया के जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा, 4 की मौत, कई घायल     |   फिर पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, 48 घंटे में तीसरा दौरा     |   अमेरिकी अधिकारी ने बताया ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से नाखुश हैं     |  

दिल्ली विधानसभा को मिली बम की धमकी

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) दिल्ली विधानसभा को सोमवार को ईमेल के जरिए बम रखे होने की धमकी मिली जिसके बाद कई सुरक्षा एजेंसियों के कर्मी तुरंत परिसर में पहुंच गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विधानसभा अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, खोजी श्वान दस्ते और दमकल कर्मियों की टीमें परिसर पहुंचीं।

सूत्रों के अनुसार, परिसर की गहन तलाशी ली गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। स्थिति नियंत्रण में है।' उन्होंने बताया कि ईमेल कहां से भेजा गया है इसकी जांच की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान वैभव

वैभव