Breaking News

कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति के लिए 6 मई के आसपास दिल्ली आ सकते हैं CM सिद्धारमैया     |   कर्नाटक: मंत्री सतीश और मंत्री महादेवप्पा ने खड़गे से की मुलाकात, राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों पर की चर्चा     |   इंडोनेशिया के जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा, 4 की मौत, कई घायल     |   फिर पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, 48 घंटे में तीसरा दौरा     |   अमेरिकी अधिकारी ने बताया ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से नाखुश हैं     |  

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

कोलकाता, 13 अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी सरवना विवेक एम को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

रविवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ओडिशा कैडर के 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक दो चरणों में होने वाले चुनावों के दौरान पुलिस संबंधी व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे।

इसमें कहा गया, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, निर्वाचन आयोग आपको पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, 2026 के लिए अपना पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त करता है।’’

इसमें कहा गया कि अधिकारी अपनी नियुक्ति की अवधि के दौरान आयोग में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे और इसके ‘‘नियंत्रण, पर्यवेक्षण और अनुशासन’’ के तहत कार्य करेंगे।

अधिसूचना में कहा गया है कि विवेक कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में तैनात रहेंगे और उन्हें समय-समय पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सूचनाएं प्रस्तुत करनी होंगी।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘कार्यकाल की अवधि आपकी नियुक्ति की तिथि से शुरू होगी और चुनाव पूर्ण होने की तिथि पर समाप्त होगी।'

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना चार मई को होगी।

भाषा शोभना वैभव

वैभव