नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में मजबूत हाजिर मांग से जस्ता की कीमत सोमवार को 2.50 रुपये की तेजी के साथ 332.45रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई महीने में आपूर्ति वाले जस्ता के अनुबंध का भाव 2.50 रुपये पैसे या 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 332.45 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 137 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने से कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार बढ़ाया जिससे जस्ता की वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा निहारिका
निहारिका