Breaking News

AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |   राज्यसभा के सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी मुख्यालय पहुंचे     |   ‘केजरीवाल और उनके इशारे पर AAP अपने आदर्शों से भटकी’, स्वाति मालिवाल का X पोस्ट     |   ‘भारतीय जनता पार्टी के पास पंजाब में कोई चेहरा नहीं’, बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान     |   ‘भारतीय जनता पार्टी ने पंजाबियों के साथ गद्दारी की’, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा     |  

कसौली के हेरिटेज मार्केट में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक

शिमला, 13 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कसौली स्थित हेरिटेज मार्केट में सोमवार तड़के लगी भीषण आग में कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

तड़के करीब 4:30 बजे लगी इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग इतनी भीषण थी कि कई दुकानें मिनटों में जलकर खाक हो गईं। इस घटना से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मी और सेना के त्वरित प्रतिक्रिया दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के लिए संयुक्त प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, पुलिस कर्मियों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है। हेरिटेज मार्केट में मुख्य रूप से खाने-पीने की दुकानें हैं।

उन्होंने बताया कि खाने-पीने की दुकानों में सिलेंडर फटने के खतरे के कारण, पुलिस कर्मियों के लिए दुकानों के आस-पास जाना असुरक्षित हो सकता है।

भाषा अमित वैभव

वैभव