Breaking News

AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |   राज्यसभा के सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी मुख्यालय पहुंचे     |   ‘केजरीवाल और उनके इशारे पर AAP अपने आदर्शों से भटकी’, स्वाति मालिवाल का X पोस्ट     |   ‘भारतीय जनता पार्टी के पास पंजाब में कोई चेहरा नहीं’, बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान     |   ‘भारतीय जनता पार्टी ने पंजाबियों के साथ गद्दारी की’, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा     |  

श्रद्धालु ने टीटीडी के श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया

तिरुपति, 13 अप्रैल (भाषा) हैदराबाद के एक श्रद्धालु ने सोमवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया।

दान का ‘डिमांड ड्राफ्ट’ श्रीवारी मंदिर के रंगनायकुला मंडपम में टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सी. वेंकैया चौधरी को सौंपा गया।

मंदिर निकाय द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘अल्लूरी वर्मा ने टीटीडी श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया है।’’

विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि वह हैदराबाद स्थित एक इस्पात निर्माण कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं।

श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट की स्थापना नवंबर 2001 में हुई और इसका उद्देश्य हृदय, गुर्दे, मस्तिष्क, कैंसर तथा अन्य जानलेवा बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीजों को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है।

टीटीडी यहां तिरुपति स्थित विश्व के सबसे धनवान हिंदू मंदिर श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा