Breaking News

AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |   राज्यसभा के सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी मुख्यालय पहुंचे     |   ‘केजरीवाल और उनके इशारे पर AAP अपने आदर्शों से भटकी’, स्वाति मालिवाल का X पोस्ट     |   ‘भारतीय जनता पार्टी के पास पंजाब में कोई चेहरा नहीं’, बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान     |   ‘भारतीय जनता पार्टी ने पंजाबियों के साथ गद्दारी की’, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा     |  

पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गिरोह के गुर्गे गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) बाहरी दिल्ली के बपरोला इलाके में विशेष प्रकोष्ठ की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ टीम के साथ मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गिरोह के दो कथित सदस्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उनके मुताबिक, आरोपी अतुल और दीपक को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि ये दोनों एक पुलिसकर्मी की हत्या और हाल में गुरुग्राम में एक कार पर हुई गोलीबारी की घटना में वांछित थे।

सूत्र ने कहा कि उनके पास से एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया है।

भाषा नोमान यासिर मनीषा

मनीषा