Breaking News

AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |   राज्यसभा के सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी मुख्यालय पहुंचे     |   ‘केजरीवाल और उनके इशारे पर AAP अपने आदर्शों से भटकी’, स्वाति मालिवाल का X पोस्ट     |   ‘भारतीय जनता पार्टी के पास पंजाब में कोई चेहरा नहीं’, बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान     |   ‘भारतीय जनता पार्टी ने पंजाबियों के साथ गद्दारी की’, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा     |  

एमबाप्पे की बराबरी करने से केवल दो गोल पीछे हैं वेदात मुरीकी

मैड्रिड, 13 अप्रैल (एपी) वेदात मुरीकी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मालोर्का की तरफ से दो गोल किए जिससे वह स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के इस सत्र में सर्वाधिक गोल करने के काइलिन एमबाप्पे के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं।

मुरीकी के दो गोल की मदद से मालोर्का ने रायो वैलेकानो को 3-0 से हराया।

कोसोवो के स्ट्राइकर ने पहले हाफ के आखिर में चार मिनट के अंतराल पर दो गोल दागे। ये लीग में उनके इस सत्र में 20वें और 21वें गोल थे। इस तरह से वह एमबाप्पे के 23 गोल से सिर्फ दो गोल पीछे हैं।

रियाल मैड्रिड के फॉरवर्ड एमबाप्पे शुक्रवार को गिरोना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे मैच में कोई गोल नहीं कर पाए थे। उन्होंने फरवरी के बाद से इस प्रतियोगिता में कोई गोल नहीं किया है।

मुरीकी ने मालोर्का के लिए अपने पिछले दो मैचों में तीन गोल किए हैं। उन्होंने पिछले सप्ताहांत रियाल मैड्रिड के खिलाफ टीम की 2-1 की जीत में भी गोल किया था।

इस बीच विलारियाल ने एथलेटिक बिलबाओ पर 2-1 से जीत हासिल करके तीसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। सर्गी कार्डोना और अल्फॉन ने विलारियाल के लिए पहले हाफ में गोल दागे।

एपी

पंत

पंत