Breaking News

AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |   राज्यसभा के सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी मुख्यालय पहुंचे     |   ‘केजरीवाल और उनके इशारे पर AAP अपने आदर्शों से भटकी’, स्वाति मालिवाल का X पोस्ट     |   ‘भारतीय जनता पार्टी के पास पंजाब में कोई चेहरा नहीं’, बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान     |   ‘भारतीय जनता पार्टी ने पंजाबियों के साथ गद्दारी की’, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा     |  

इंटर मिलान सीरी ए में खिताब के करीब पहुंचा, नेपोली ने खेला ड्रॉ

रोम, 13 अप्रैल (एपी) इंटर मिलान ने कोमो के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 4-3 से जीत हासिल की और इटालियन फुटबॉल लीग सीरी ए में अपनी बढ़त को नौ अंक तक पहुंचा दिया है।

मार्कस थुरम और डेनजेल डम्फ्रीस ने इंटर के लिए दो-दो गोल किए। इससे उसने दूसरे स्थान पर काबिज नेपोली के पर्मा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने का फायदा उठाते हुए अपनी बढ़त को मजबूत कर दिया।

इंटर मिलान के अब 32 मैच में 75 अंक हो गए हैं। नेपोली के इतने ही मैच में 66 अंक हैं। एसी मिलान 32 मैच में 63 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। इस प्रतियोगिता में अब छह दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं।

एलेक्स वैले और निको पाज़ ने कोमो के लिए गोल करके अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई थी। लुकास दा कुन्हा ने 89वें मिनट में पेनल्टी पर कोमो के लिए तीसरा गोल दागा।

इस हार से कोमो चौथे स्थान से फिसलकर पांचवें स्थान पर आ गया जिससे उस पर चैंपियंस लीग में जगह बनाने की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडराने लग गया है।

इसके अलावा बोलोग्ना ने रेमो फ्रूलर और रिकार्डो ओरसोलिनी के गोल की मदद से लेसे को 2-0 से जबकि जेनोआ ने रुस्लान मालिनोव्स्की और कालेब एकुबन के गोल से सासुओलो को 2-1 से हराया।

एपी

पंत

पंत